महिलाओं ने शिव-पार्वती को पूजा
महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज पर उत्सव

इटावा। हरियाली तीज का पर्व महेरा फाटक के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कवयित्री वंदना तिवारी के मोहल्ले की महिलाओं ने मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में गीत-संगीत और जलपान का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कर हरियाली तीज का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर कंचन मिश्रा,वंदना तिवारी,श्रेया तिवारी,श्रुति तिवारी, शोभा यादव,अनीता शाक्य,अनुराधा दुबे और रेनू मिश्रा सहित आसपास के मोहल्ले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत रखते हैं।



