जरूरतमंद व गरीबों की सेवा ही हमारा लक्ष्य : विनय यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। बुधवार को तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लाक में समाजसेवी विनय यादव ने गरीबों जरूरतमंदों, असहायों, दिव्यांगों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल ओढ़ाया है।
रोहनिया तिराहा पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक व मुख्य अतिथि विनय यादव ने कहा कि इस समय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लोगों को ठंड से कुछ निजात मिले इसके लिए उन्हें कंबल वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हम प्रतिवर्ष आयोजित करते हैं। गरीबों और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना हमारा धर्म है और उसे हम हमेशा करते रहेंगे।
वही कार्यक्रम में उपस्थित रोहनिया प्रधान पप्पू यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और विनय यादव जी ऐसे कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में रोहनिया ब्लॉक के कई ग्राम पंचायत के गांव के हजारों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रवण यादव, बुद्धि पाल, मुन्ना सरोज, सोहन सरोज, सुनील साहू, ज्योति प्रसाद, बहादुर सरोज, सतरोहन लोधी, रोशन लाल पटेल, राम पाल लोधी, छोटेलाल जायसवाल, रितिक साहू, राकेश लोधी, शौकत अली, अब्दुल हफीज, किशन लोधी, रेनू सरोज,रीता देवी नितेश राजपूत सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अन्नपूर्णा भवन का हुआ भूमि पूजन
महराजगंज, रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के अलीपुर गांव में अन्नपूर्णा भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम पूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान द्वारा चिन्हित भूमि पर विधि विधान से हवन पूजन कर प्रथम ईंट रखी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय नें कहा की शासन द्वावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और दुरुस्त बनाने व राशन कार्डधारकों को सुचारु रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूर्णा भवन योजना शुरू की गई है जिससे कार्डधारको को एक ही छत के नीचे खाद्यान योजना का लाभ मिल सके।
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान सूरज कुमार नें कहा की समस्त ग्राम सभा के कार्डधारको को एक समान निर्धारित दूरी पर अब राशन प्राप्त हो सकेगा वही राशन की निगरानी भी लोगो द्वारा की जा सकेगी। इस दौरान सेत बहादुर, आनंद बहादुर सिंह,दिवाकर पटेल, गौरीशंकर मिश्रा, आदर्श तिवारी, सुशील कुमार, मो. हमीद खान,रतिभान सिंह, मेड़ीलाल, संतलाल, कुंवर पाल सिंह, रामसजीवन, पं. हरिचंद्र पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



