मनोज कुमार पाडेय को मिली पीएचडी की उपाधि

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जिले के पाण्डेय पुर बरौसा निवासी मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र महादेव पाण्डेय जो कि भागवंत विश्वविद्यालय राजस्थान के कृषि विभाग में शोधार्थी रहे उन्होने सफलता पूर्वक 27 जनवरी 2026 को अपना पीएचडी मौखिक पूरा कर लिया। उन्होंने प्रोफेसर डा. आर. पी. सिंह के निर्देशन में पादप रोग विज्ञान विषय पर शोध किया। उनके शोध का मुख्य उद्देश्य प्याज (एलियम सेपा एल.) में स्टेम्फिलियम वेसिकेरियम के कारण होने वाली स्टेम्फिलियम ब्लाइट बीमारी का पैथोलॉजिकल अध्ययन और प्रबंधन रहा। पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर मनोज कुमार पाण्डेय ने ना केवल अपने परिवार, गुरुजन एवं विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। गांव और जिले के लोगो ने उनकी इस उपलब्धि पर जहां हर्ष व्यक्त किया वहीं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी।
मनोज कुमार पाण्डेय ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता एवं पिता के साथ जहां भाइयों को दिया वहीं शुरुआती शिक्षा के साथ अभी तक जो भी मित्र एंव सहयोगी रहें उन्हें भी इसका हकदार बताया।



