अब्दुल हमीद की मूर्ति और स्थल का होगा सौन्दर्यीकरण

भरथना,इटावा। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को चैयरमेन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आहूत की गयी।

आयोजित बैठक में सर्वप्रथम लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया के द्वारा गत बोर्ड बैठक की कार्यवाही पढ़कर बोर्ड के समक्ष सुनाई गई,जिस पर चर्चा एवं विचार विमर्श उपरान्त स्वीकृति प्रदान की गयी तथा गत माहों का आय-व्यय पढ़कर बोर्ड के समक्ष रखा गया। जिस पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। तदुपरान्त अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा शासन के निर्देशानुसार नगर में विकास कार्य कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना व अन्य योजनाओं में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। विचार विमर्श उपरान्त प्रस्ताव स्वीकृत हुये।

साथ ही नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने, पथ प्रकाश,पेयजल व्यवस्था पूर्ण रूप से कराये जाने के प्रस्ताव भी स्वीकृत हुये। नगर में सार्वजनिक स्थानों व सरकारी सम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाने,अब्दुल हमीद की मूर्ति का सौन्दर्यीकरण कराने, नगर में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत कार्य कराने एवं अत्यधिक बरसात होने के कारण नालों की सफाई कराये जाने, विभिन्न सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य कराये जाने, पथप्रकाश व्यवस्था हेतु 350 नग लाइटें, अन्य सामग्री व सफाई व पेयजल व्यवस्था हेतु विभिन्न सामग्री क्रय किये जाने का भी प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

वहीं सभासदों द्वारा कुछ कर्मचारियों की कार्यशैली एवं ड्यूूटी के दौरान लापरवाही व मदिरापान करने को लेकर भी मुद्दा उठाया गया, जिस पर अधिशाषी अधिकारी श्री मिश्रा द्वारा समुचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। पालिका कार्यालय में टैक्स का पेमेंट ऑनलाइन जमा कराने की व्यवस्था व स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम निरन्तर चलाये जाने हेतु भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों की शीघ्रता से जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित पटल सहायक को निर्देशित किया।

बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष श्री यादव द्वारा नगर की पेजयल, पथ प्रकाश, सफाई व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से कराये जाने एवं जनहित के कार्यों को शीघ्रता से कराये जाने के लिये अधिशाषी अधिकारी एवं सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। बोर्ड बैठक में सभासद सीमा, मीरा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉदनी, बीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज देवी, भीखम सिंह, राममूर्ति गुप्ता, रीना यादव, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, किरन पोरवाल, नूरबानों, रेखा देवी सभासद एवं मंगल सिंह भदौरिया, श्यामजी पोरवाल नेक्से, ममता गुप्ता, चरन सिंह चक, चन्द्रप्रताप दुबे नामित सभासद भी उपस्थित रहे। बोर्ड बैठक में आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह रावत, राहुल त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, पंकज दुबे, राजीव सोलंकी, अशोक यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button