कौशांबी जासूसी कांड की जांच में अहम भूमिका निभाने वाली गाजियाबाद पुलिस टीम लखनऊ में सम्मानित

जांच में महत्वपूर्ण सुराग जुटाने और नेटवर्क का खुलासा करने पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला सम्मान

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में सामने आए चर्चित जासूसी कांड का खुलासा करने और मामले की गहन जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गाजियाबाद पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में सम्मानित किया गया। टीम की कार्यशैली, सतर्कता और जांच में किए गए प्रयासों की अधिकारियों ने सराहना की।

सम्मान पाने वालों में डीसीपी धवल जायसवाल, एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, तत्कालीन एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत, बीट कांस्टेबल विनेश तथा उपनिरीक्षक योगेंद्र शामिल रहे।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से काम करते हुए महत्वपूर्ण तथ्यों और सुरागों को सामने लाने में सफलता हासिल की। जांच में आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े कई अहम तथ्य भी सामने आए थे। बाद में मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने की जानकारी भी सामने आई।

पुलिस टीम के प्रयासों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और एडीजी एलओ की ओर से लखनऊ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का सम्मान पुलिसकर्मियों को जटिल और संवेदनशील मामलों में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। अधिकारियों ने इसे पूरी टीम की मेहनत, सतर्कता और आपसी समन्वय का परिणाम बताया।

Related Articles

Back to top button