आम आदमी की लॉटरी: कम कमाई वालों के लिए आई ऐसी स्कीम, जो मार्केट गिरने पर भी देती है मोटा मुनाफा

आज के दौर में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। हर इंसान चाहता है कि कम कमाई में भी अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सके। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या छोटी-छोटी बचत वाकई बड़ा सहारा बन सकती है? इसी सवाल का जवाब एक ऐसी बीमा योजना देती है, जो खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सीमित आय में भी सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।
जोखिम से दूर, स्थिर रिटर्न का विकल्प
न्यू जीवन आनंद योजना उन लोगों के लिए राहत लेकर आती है जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं। इसमें निवेश करने पर पैसा बाजार से प्रभावित नहीं होता। यानी बाजार गिरने या चढ़ने का असर आपके फंड पर नहीं पड़ता। इससे निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है। आसान भाषा में समझे तो मार्केट अगर गिर भी जाए तो भी निवशेक को तगड़ा मुनाफा मिलेगा।
साथ ही ये योजना लाभ में भागीदारी का मौका भी देती है। कंपनी जब मुनाफा कमाती है तो उसका कुछ हिस्सा बोनस के रूप में निवेशकों को दिया जाता है। इससे कुल रिटर्न और बढ़ जाता है।
कौन ले सकता है ये योजना?
- इस योजना में शामिल होने के नियम आसान हैं।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 50 वर्ष
- अवधि: 15 से 35 साल
ध्यान रखने वाली बात ये है कि पॉलिसी पूरी होने तक व्यक्ति की उम्र 75 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
रोज 45 रुपए की बचत का असर
अगर कोई व्यक्ति रोजाना ₹45 बचाता है, तो यह महीने में लगभग ₹1358 बनता है। यह रकम ज्यादा बड़ी नहीं लगती, लेकिन लंबे समय में यही छोटी बचत बड़ा फंड तैयार कर सकती है।
मान लीजिए कोई व्यक्ति 35 साल तक निरंतर निवेश करता है।
- कुल निवेश: लगभग 5.7 लाख रुपए
- मैच्योरिटी राशि: करीब 25 लाख रुपए
ये उदाहरण दिखाता है कि अनुशासन के साथ किया गया छोटा निवेश भी समय के साथ बड़ी रकम में बदल सकता है।
मैच्योरिटी के बाद भी सुरक्षा जारी
इस योजना की सबसे अलग बात यह है कि मैच्योरिटी के बाद भी इसका लाभ खत्म नहीं होता। पूरी रकम मिलने के बाद भी बीमा कवर जारी रहता है।
अगर पॉलिसीधारक के साथ मैच्योरिटी के बाद कोई घटना होती है, तो परिवार को फिर से बीमा राशि मिलती है। यह सुविधा इसे बाकी योजनाओं से अलग बनाती है।
union bank of india fd: 400 दिन की FD में दो लाख जमा करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा, पूरी जानकारी यहां
किन लोगों के लिए सही विकल्प?
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है:
- जो लंबी अवधि का निवेश करना चाहते हैं ।
- जो जोखिम से दूर रहना पसंद करते हैं।
- जो अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।



