रविदास जयंती पर संघ का निकलेगा विशाल पथ संचलन

जसवंतनगर, इटावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारी में लगा है। इस वर्ष संघ विजयादशमी के दिन 100 साल का हो जाएगा जिसको लेकर देशभर में उत्सव के साथ समाज जागरण और देशभक्ति की भावना को प्रवाहित करने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही है। जानकारी देते हुए इटावा जिले के जिला प्रचार प्रमुख वैभव सिंह ने बताया कि जसवंतनगर में 7 अक्टूबर को विशाल पथ संचलन संत रविदास की जयंती पर आयोजित किया जाएगा। सभी स्वयंसेवक बहुत ऊर्जा और हर्षौल्लास के साथ इस संचलन को विराट स्वरूप देने में लगे हैं। रूट मैप जल्द ही निर्धारित कर दिया जाएगा।



