बीआर गोप पब्लिक इंटर कालेज में विज्ञान- कला प्रर्दशनी का आयोजन

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ. जनपद के बीआर गोप पब्लिक इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को विज्ञान व कला प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों ने कला और विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार की कार्यविधि दर्शाई। बच्चों ने खूबसूरत पोन्टिंग का प्रर्दशन किया तथा विज्ञान पर आधारित कई तरह के माडल प्रस्तुत किये।

खास तौर से इस प्रर्दशनी में आज के बढ़ते प्रदूषण पर कैसे रोक लगाई जाए और उस पर होने वाली हानि को बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पृथ्वी वल्लभ यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधतंत्र के सदस्यगण, विमल यादव, राजेश यादव, अनिन यादव, विजय वर्मा समेत अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




