भरथना में दिल दहला देने वाली हुई घटना

भरथना,इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में बुधवार रात उस समय कोहराम मच गया जब 60 वर्षीय वृद्धा उर्मिला देवी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।

मृतका के पुत्र पंकज कुमार ने बताया कि वे अपने माता-पिता के साथ काशीराम कॉलोनी में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके घर में आग लग गई थी। आग से घर में रखा सारा अनाज, गृहस्थी का सामान और जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। भरथना राजस्व टीम ने मौके पर जांच तो की, लेकिन किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिली।

इसी बीच घर के मुखिया रामगोपाल का भी एक्सीडेंट हो गया, जिससे वे घायल हैं। लगातार मुसीबतों और आर्थिक तंगी के कारण उर्मिला देवी गहरे तनाव में रहने लगीं। बुधवार रात अचानक उन्हें तेज सीने में दर्द हुआ और हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button