गौवंशों को भूसा-दाना के साथ हराचारा भी खिलाएं: डा.रमाकान्त

आवारा गौवंशों को पकडकर गौशाला में संरक्षित करें

भरथना,इटावा। गौवंशों को भूसा-दाना के साथ-साथ हरा चारा भी खिलायें। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। बाजार आदि में विचरण करने वाले आवारा गौवंशों को पकडकर गौशाला में संरक्षित करें।

उक्त निर्देश शनिवार को कस्बा के मुहल्ला शुक्लागंज स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण करने पहुँचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य डा.रमाकान्त उपाध्याय ने मौजूद कर्मचारियों पंकज दुबे व सुमित कुमार को दिये। उन्होंने कहा कि गौवंशों के भूसा-दाना का समुचित ध्यान रखा जाये। साथ ही समय-समय पर उन्हें हरा चारा भी खिलायें। उन्होंने गौशाला की सडक निर्माण के लिए भी निर्देशित किया।

सदस्य श्री उपाध्याय ने कहा कि बाजार आदि व्यस्ततम स्थानों पर विचरण करने वाले आवारा गौवंशों को पकडकर गौशाला में संरक्षित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी,मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर,विमल गुप्ता,अश्वनी शुक्ला,सुमेध अवस्थी, सौरभ दुबे,नितिन ऋषीश्वर,धु्रव शुक्ला, विशाल कौशल,राजेश तिवारी,गिरीश शुक्ला आदि के अलावा प्रभारी निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button