मोदी सरकार में बंगाल का दबदबा! 23 नवंबर को कैबिनेट विस्तार? इन दिग्गजों की लगने वाली है लॉटरी

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार को लेकर दिल्ली से कोलकाता तक सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक हलकों में 23 नवंबर तक कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं, हालांकि अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है। इस विस्तार में पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों को बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। दिल्ली के भारत मंडपम में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा बैठक के बाद बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। बुधवार देर रात प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष की अहम बैठक हुई, जिसके बाद गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से मुलाकात की और अब कोलकाता में कोर कमेटी मंथन में जुटी है।
गाड़ी मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल के लिए फुर्सत; सरकार ने बदल दिए PUC के नियम
वर्तमान में मोदी सरकार में पश्चिम बंगाल से केवल दो चेहरे शामिल हैं। इनमें बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार केंद्रीय शिक्षा और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री हैं, जबकि बनगांव सांसद शांतनु ठाकुर के पास पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्रालय की कमान है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में 208 सीटें जीतकर ऐतिहासिक पूर्ण बहुमत हासिल करने और उसके बाद हुए उपचुनावों में भी जीत दर्ज करने के बाद, बंगाल को केंद्र में नई जिम्मेदारियों का ‘रिटर्न गिफ्ट’ मिलना तय माना जा रहा है।



