कर्मचारियों-आश्रितों का स्वास्थ्य मेले रविवार को
सेंफई के यूपीयूएमएस में कर्मचारियों-आश्रितों के लिए प्रथम अर्धवार्षिक स्वास्थ्य मेले का 22 नवंबर रविवार को होगा सम्पन्न

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय के नियमित,संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के लिए प्रथम अर्धवार्षिक कर्मचारी स्वास्थ्य मेले का आयोजन 22 नवंबर रविवार को किया जाएगा।
कुलपति प्रो. डॉ.अजय सिंह के मार्गदर्शन अनुमोदन एवं अध्यक्षता में आयोजित इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की समय रहते पहचान तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें हीमोग्लोबिन,ग्लूकोज, फास्टिंग ब्लड शुगर, लिवर फंक्शन टेस्ट किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल एवं यूरिन की जांच शामिल हैं। इसके अतिरिक्त चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार ईसीजी,चेस्ट एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
सामान्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत ब्लड प्रेशर,वजन, बीएमआई,आंखों की रोशनी एवं दंत स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जीवनशैली, खानपान एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर उचित परामर्श भी दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मेले का आयोजन विश्वविद्यालय के न्यू ओपीडी भवन में प्रातः9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को अपना कर्मचारी पहचान पत्र अथवा हेल्थ कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।



