मतदाता जोड़ो अभियान के तहत बैठक संपन्न

अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर दिया जोर

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे स्थित एक होटल में मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत जसवंतनगर विधानसभा की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंतनगर विधानसभा प्रभारी एवं औरैया के पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय श्रीकांत पाठक उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पाठक ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अभियान में जुटें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए नए मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे पात्र मतदाताओं को भी चिह्नित किया जाए, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर आपसी समन्वय बनाकर अधिक से अधिक नए एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, बिरला शाक्य, पर्वत सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजबहादुर यादव, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, सुरेश राजपूत, विकास भदौरिया, विधानसभा विस्तारक आकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, संजय मिश्रा, असनीत यादव, ध्रुव पाल कठेरिया, दीपक नंदन जाटव, मुकेश यादव, अजय यादव, महेश गुप्ता, गोविंद शर्मा, प्रेमबाबू राजपूत, राज वर्मा, अनिल राजपूत एवं अजय यादव टीडब्ल्यू सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, जिला मोर्चा पदाधिकारी एवं मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button