आस्था के महापर्व के बाद घाट पर RSS स्वयंसेवकों ने श्रमदान करके स्वच्छता का दिया संदेश

सुल्तानपुर। आस्था के महापर्व के समापन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण की अनुकरणीय मिसाल पेश की। स्वयंसेवकों ने सामूहिक श्रमदान कर पूरे घाट की साफ-सफाई की और समाज को स्वच्छता, नदी संरक्षण तथा सामूहिक जिम्मेदारी का सार्थक संदेश दिया।इस अवसर पर नदी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि नदियां भारतीय संस्कृति और सभ्यता स्वयंसेवकों ने संदेश दिया कि स्वच्छ नदियों की अपेक्षा करने से पहले हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

धार्मिक आयोजनों के बाद घाटों की स्वच्छता बनाए रखना, नदी में कचरा एवं पूजन सामग्री न डालना और आमजन को जागरूक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।इस सेवा कार्य में प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन जी, विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी, सह जिला संघचालक अजय कुमार जी, जिला प्रचारक देवदत्त जी, जिला पर्यावरण संयोजक उमाशंकर जी, सह जिला पर्यावरण संयोजक केशव प्रसाद जी, सह जिला संघचालक अजय गुप्ता जी, सह नगर कार्यवाह अर्चित जी, केशव जी, धर्मेंद्र द्विवेदी, दिलीप जी, अभिषेक जी, श्रीकांत जी, डॉ. आर.ए. वर्मा, आलोक आर्य, डॉ. सीता शरण त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, शिवमूर्ति पांडेय, अखिल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।नदी बचेगी तो संस्कृति बचेगी, संस्कृति बचेगी तो सभ्यता सुरक्षित रहेगी।

Related Articles

Back to top button