मधुबन बापूधाम पुलिस ने हत्या के मामले में महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त पेचकश, बेडशीट, चादर, ग्लूकोज की खाली बोतल, इंजेक्शन की शीशियां और सिरिंज बरामद

गाजियाबाद। जनपद में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मधुबन बापूधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त विभिन्न सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला अभियुक्ता के कब्जे एवं घटना से संबंधित बरामदगी में एक पेचकश, एक बेडशीट, एक चादर (लुग्गी), एक खाली ग्लूकोज बोतल सहित निडिल, पांच खाली इंजेक्शन की शीशियां तथा एक सिरिंज सहित निडिल शामिल हैं।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button