गणपति गारमेंट्स की नई दुकान का हुआ भव्य शुभारम्भ

ऊँचाहार, रायबरेली। ऊँचाहार में बुधवार को गणपति गारमेंट्स की नई दुकान का भव्य उद्घाटन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल द्वारा किया गया। यह प्रतिष्ठान क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय पाल राजेंद्र पाल का है।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान श्री कौशल ने दुकान स्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को अच्छी गुणवत्ता के कपड़े उचित दाम पर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे, साथ ही युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

दुकान में पुरुष, महिला एवं बच्चों के लिए आधुनिक फैशन के रेडीमेड गारमेंट्स उपलब्ध हैं। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दुकान संचालक को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Back to top button