बीएससी नर्सिंग छात्रों ने परीक्षा में लहराया परचम

तीन सेमेस्टर में छात्रों ने हासिल किए उत्कृष्ट अंक, आकृति पाल,प्रतीक्षा यादव और नैन्सी सिसोदिया ने किया टॉप

जसवंतनगर,इटावा। चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जुलाई 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। तीन अलग-अलग सेमेस्टर में विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बीएससी नर्सिंग के सातवें सेमेस्टर में आकृति पाल और प्रतीक्षा यादव ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। छाया रानी 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और साक्षी 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

छठवें सेमेस्टर में शिवांगी ने 86.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा सरस्वती 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार चौथे सेमेस्टर में नैन्सी सिसोदिया ने 87.71 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूपेंद्र शाक्य 87.42 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा अंशिका मिश्रा 86.85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण और स्टाफ सदस्यों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button