शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: गिरफ्तार
पिता की तहरीर पर बलरई पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के गांव अंडावली में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
बलरई थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लखेरे कुआं चौकी प्रभारी कैलाश कुमार ने अंडावली और कोकावली गांव के बीच से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू उर्फ देव यादव पुत्र मिलाप सिंह निवासी अंडावली को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



