सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों ने सपा के समक्ष रखीं मांग

सपा सरकार में सफाई कर्मी बाल्मीकि समाज को मिलेगा बड़ा तोहफा: अंशुल

भरथना,इटावा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर काँग्रेस के तत्वाधान् में एक दिवसीय सफाई कर्मचारियों का सम्मेलन अवध गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें सैकडों की संख्या मेें बाल्मीकि समाज के लोगों ने सहभागिता की।

रविवार को भरथना कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में आयोजित एक दिवसीय सफाई कर्मचारियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘‘अंशुल‘‘ ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंशुल यादव ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कमल सिंह बाल्मीकि,विधायक प्रदीप यादव,विधायक राघवेन्द्र गौतम,पूर्व मंत्री अशोक यादव, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी के साथ दीप प्रज्जवलित व महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।

तदुपरान्त आयोजक सोनू कुमार बाल्मीकि व उनकी टीम रमेश चन्द्र सेवी,रंजीत कुमार,अजय त्यागी, सुशील कुमार,सत्य नारायण,शिवम कुमार, आजाद राव,सागर, शिवकुमार,कन्हैया कुमार,विनोद बाल्मीकि, ऋषि कपूर,सुमित बाल्मीकि,संजू बाल्मीकि, मोहित कुमार, नीतू बाल्मीकि,ऋषभ बाल्मीकि आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कमल सिंह बाल्मीकि ने आगामी विधान सभा 2027 में प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों की प्रमुख माँगों ठेका प्रथा/संविदा समाप्त कर समस्त कर्मचारियों को नियमित किया जाये,स्वच्छ पेशेवर समाज को राजनीतिक भागीदारी दी जाये, आरक्षण में वर्गीकरण की व्यवस्था लागू की जाये, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाये आदि मांँगों का ज्ञापन पत्र मुख्य अतिथि श्री यादव को सौंपा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव,अंकित यादव,सार्थक यादव छोटू, सुशान्त वर्मा,राजीव यादव,रमेश कठेरिया, रमेश बाल्मीकि,लल्ला सिंह कठेरिया,रजत कठेरिया,श्रीनवेश यादव,पवन यादव,नीरज यादव सहित सैकडों सपा पदाधिकारी व बाल्मीकि समाज के लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button