रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, रंगोली और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ, दीपावली की खुशियों में शामिल हुए रोटेरियन और उनके परिवारजन

गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास की ओर से राजनगर एक्सटेंशन स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में दीपोत्सव समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दीपावली की खुशियों के साथ मनोरंजक खेलों, आकर्षक रंगोलियों और दीप प्रज्ज्वलन ने उत्सव को यादगार बना दिया। समारोह में रोटेरियन और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में आपसी सौहार्द, पारिवारिक अपनापन और उत्सव का उल्लास देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता और रोटेरियन स्वाति गुप्ता ने गणपति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल गर्ग और कमलेश गर्ग ने पटका पहनाकर मुख्य अतिथि अमित गुप्ता का स्वागत किया। वहीं, क्लब सचिव रोटेरियन नरेश जिंदल और रितू जिंदल ने सहायक गवर्नर रोटेरियन अनुराग अग्रवाल का स्वागत किया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास वर्ष की शुरुआत से ही समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। सहायक गवर्नर रोटेरियन अनुराग अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष अनिल गर्ग और क्लब सचिव नरेश जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मनोरंजक खेलों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह

दीपोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेल समारोह का प्रमुख आकर्षण रहे। रोटेरियन अर्चना गुप्ता ने ताश के पत्तों पर आधारित रोचक खेल कराया, जिसमें प्रतिभागियों को पासों पर आए रंग और अंकों के अनुसार पत्ते निकालने थे। एक मिनट में सर्वाधिक पत्ते निकालने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित किया गया।

रोटेरियन अंजू अग्रवाल ने दस पासों के अंकों का कुल जोड़ने वाला खेल आयोजित किया। इसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सदस्य को विजेता चुना गया। वहीं, रोटेरियन कमलेश गर्ग ने दीपावली काउंटर गेम के माध्यम से सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। इस खेल में प्रतिभागियों को पासे चलाकर गोटी आगे बढ़ानी थी और लक्ष्मी-गणेश के स्थान पर पहुंचने पर निर्धारित अंकों के अनुसार सिक्के रखने थे। एक मिनट में सर्वाधिक सिक्के एकत्र करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

रोटेरियन शिखा माहेश्वरी ने करवाचौथ और दीपावली लिखे गिलासों के सही जोड़े बनाने का मनोरंजक खेल कराया। इसके अलावा दीपावली हाउजी और करवाचौथ पर आधारित विशेष खेल भी आयोजित किए गए। करवाचौथ गेम में पत्नियों ने अपने हाथों से पतियों को पानी पिलाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन संजय अग्रवाल ने मटका गेम आयोजित कर समारोह के उत्साह को और बढ़ा दिया।

रंगोली और दीप प्रज्ज्वलन से सजा उत्सव

समारोह में क्लब सदस्यों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं और दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का कुशल संचालन रोटेरियन नीरज गुप्ता और रोटेरियन अर्चना गुप्ता ने किया।

समारोह में राम अवतार जिंदल, अनिल अग्रवाल सांवरिया, संजय अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, विनीत माहेश्वरी, शिखा माहेश्वरी, विनीता अग्रवाल, कैलाश गोयल, निर्मल गोयल, राजीव अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, कुलदीप कोहली, अंजू कोहली, विजय अग्रवाल, वीना अग्रवाल, जितेंद्र जैन, मधु जैन, पवन गुप्ता, योगेश गर्ग, रेखा गर्ग, आलोक गर्ग, आशु गर्ग, नलिन गोयल, आरुषी गोयल, श्याम कोहली, डिम्पल कोहली, रोटेरियन आनंद प्रकाश, दया गोयल, चंद्र मोहन ढल, पूनम ढल, सतीश अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, अरविंद गर्ग, तूलिका गर्ग, अतुल गुप्ता, दिनेश गर्ग, नवीन खुराना, रचना खुराना, पुनीत गर्ग, बबीता गर्ग और सहदेव भारद्वाज सहित अनेक रोटेरियन एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button