शादी की सालगिरह पर मरीजों के बीच बांटे फल, संदेश फाउंडेशन की पहल की सराहना

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। राजकीय स्वाशासी मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में मंगलवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली। संदेश फाउंडेशन के बैनर तले अजीत यादव उर्फ अज्जू फौजी ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए।इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने वार्डों में जाकर मरीजों से हाल-चाल पूछा और उन्हें फल भेंट किए।
मरीजों एवं संगठन के अध्यक्ष प्रदीप यादव,डाॅ.सुरेश यादव, राजेश यादव,पवन यादव, मास्टर दिनेश यादव, पत्रकार विनोद यादव, ज्ञानसिंह यादव,डाॅ.राममूरत प्रजापति, मास्टर सुरेंद्र यादव, सुरेश शर्मा, पत्रकार अंकुर शर्मा,समाजसेवी राकेश वर्मा ने भी अजीत यादव, (अज्जू फौजी) को शादी की सालगिरह की बधाई दी और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।अजीत यादव ने कहा कि शादी की सालगिरह को सिर्फ जश्न मनाकर नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करके मनाना ही सच्ची खुशी है। मरीजों के चेहरे पर मुस्कान ही सबसे बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि संदेश फाउंडेशन आगे भी इस तरह के सेवा कार्य करता रहेगा।इस मौके पर संदेश फाउंडेशन के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रदीप यादव व सदस्य राव मुकेश यादव, सचिन यादव,मनोज यादव मौजूद रहे। मरीजों और उनके तीमारदारों ने इस पहल की सराहना की।



