एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

महराजगंज, रायबरेली। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में गंभीर घायल 30 वर्षीय युवक की एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 0युवक की मौत से पत्नी व उसकी चार वर्षीय बेटी सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना बीते 20 अक्टूबर दशहरा पर्व वाले दिन महराजगंज दुसौती मार्ग की है। चंदापुर थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर मजरे बघैल गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र पितई यादव दशहरा वाले दिन घर से बाइक पर सवार होकर पहरेमऊ के लिए निकले थे।

गांव से बाहर निकलते ही अज्ञात कार सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं पवन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी अमांवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी गंभीर घायल युवक की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया।एम्स रायबरेली में जीवन मौत से संघर्ष के बीच घायल युवक की इलाज के दौरान हादसे के एक सप्ताह बाद मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर अस्पताल पहुंची चंदापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की असमय मौत से गांव में मातम छाया हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button