भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल का जोरदार स्वागत

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने संगठन की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का लिया संकल्प

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सिद्धि प्रधान अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि सिद्धि प्रधान अग्रवाल पार्टी की पुरानी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इसका निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगी तथा संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाएंगी। महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, गौरव चौपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सिद्धि प्रधान अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button