विधान परिषद निर्वाचन: शिक्षक वर्ग का 60 तो स्नातक का 38 फीसदी मतदान

डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा,

भरथना,इटावा। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के तहत शुक्रवार को भरथना में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर रही। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी काव्या सी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आरडी. मौर्य के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।

भरथना में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 540 मतदाताओं में से 325 ने वोट डाले। इस तरह यहां 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 2301 मतदाताओं में से 877 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक वर्ग में मतदान का प्रतिशत 38.11 रहा।

मतदान केंद्रों पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने मतदान प्रक्रिया सुरक्षा इंतजाम और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और प्रशासनिक निगरानी में मतदान प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पूरी हुई।

Related Articles

Back to top button