यातयात माह के तहत एम्बुलेंस को रास्ता दें अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुलतानपुर| कटका क्लब के द्वारा यातयात माह के तहत एम्बुलेंस को रास्ता दें अभियान के साथ छात्र छात्राओं को एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए शपथ दिलाया गया।जनता इंटर कॉलेज बेलहरी और सुमित्रादेवी शिक्षण संस्थान में अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कथा वाचक शनि मिश्र ने किया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही हम एम्बुलेंस का सायरन सुनते हैं, मोटर चालक को एक तरफ हट जाना चाहिए और एम्बुलेंस को रास्ता देना चाहिए।सड़कों पर काफी जाम लगता है लोगों को घर जाने की इतनी जल्दी होती है कि वह सड़क पर दाएं बाएं गाड़ियां फंसा देते हैं। कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि सड़कों पर काफी जाम लगता है लोगों को घर जाने की इतनी जल्दी होती है कि वह सड़क पर दाएं बाएं गाड़ियां फंसा देते हैं.

जिसके चलते जाम और बढ़ जाता है और इसी बीच अगर एंबुलेंस आ जाए लेकिन अगर आप जानबूझकर एंबुलेंस का रास्ता रोकते हैं तो जानबूझकर एंबुलेंस को साइड न देने पर,एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर आपको भारी भरकम मुआवजा और जेल भी जाना पड़ सकता है। प्रधानाचार्य सोमेश श्रीवास्तव ने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजय सिंह, हरिचंद्र तिवारी, शिवा मिश्र प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मिश्र, रामचंद्र, रजनीश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, अजय कुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button