एएसपी नेता से राजस्व कर्मी ने की अभद्रता
रिश्वत की मन का विरोध करने पर भड़का राजस्व कर्मी

भरथना,इटावा। भरथना तहसील में नामान्तरण प्रकरण में कथित रिश्वत की माँग व अभद्रता और मारपीट के प्रयास के आरोपों को लेकर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
आजाद समाज पार्टी (काशीराम) इटावा के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता सुन्दरम् सिंह बौद्ध ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित भरथना उपजिलाधिकारी काव्या सी को सौंपे एक शिकायती ज्ञापन में आरोप लगाया है कि दाखिल खारिज के एक प्रकरण में विगत 15 अक्टूबर की दोपहर एक नामजद राजस्व कर्मी व कार्यालय में कार्यरत एक प्राइवेट व्यक्ति ने तीन हजार रूपया रिश्वत की माँग की। जिसपर उन्होंने रिश्वत की माँग का विरोध किया,तो सम्बन्धित कर्मी ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर डाली, साथ ही मारपीट का प्रयास करने लगे।
ज्ञापन के समय मौजूद पदाधिकारियों किसान मोर्चा जिला संयोजक राजीव यादव,मनीष शाक्य,महिला मोर्चा जिला संयोजक डिंपल चक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष योगेश कुमार तथा जसवंतनगर विधानसभा अध्यक्ष अंशुल आजाद ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जाँचोपरान्त आवश्यक कार्यवाही की माँग की है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य भी उपस्थित रहे।



