आशिक बाबू और अंशिका ने जीते कई मुकाबले

ब्लॉक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जसवंतनगर,इटावा। शुक्रवार को विकासखंड जसवंतनगर की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ.राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ के मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य कैप्टन विनोद यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

प्रतियोगिता में करीब 150 बालक-बालिकाओं ने अपने-अपने संकुल का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।50 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में वंश बलैयापुर ने प्रथम, आशिक बाबू ईश्वरीपुरा ने द्वितीय और निखिल अजनौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनन्या परसौआ प्रथम,परी अजनौरा द्वितीय और शालिनी बलैयापुर तृतीय रहीं। 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में आशिक बाबू ईश्वरीपुरा प्रथम, वंश बलैयापुर द्वितीय और ऋषभ नसीरपुर बहादुरपुर तृतीय रहे। जूनियर स्तर के 100 मीटर बालक वर्ग में केशव यूपीएस केवाला प्रथम, अंकुश पीएम श्री जसवंतनगर द्वितीय और राघवेंद्र धरवार तृतीय रहे।

100 मीटर बालिका वर्ग में अंशिका अजनौरा प्रथम, लक्ष्मी बलैयापुर द्वितीय और रश्मि मलाजनी तृतीय रहीं। 200 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में आशिक बाबू प्रथम और लंबी कूद में अंश सुगंधनगर प्रथम रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में राबिया खेड़ा प्रथम और लंबी कूद में नम्रता नगला हरे प्रथम रहीं।

जूनियर स्तर की 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उपेंद्र धरवार प्रथम रहे। लंबी कूद और गोला फेंक में शिवम मीरखपुर पुठिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में निशी मलाजनी प्रथम, लंबी कूद में अंशिका परसौआ प्रथम और गोला फेंक में खुशी कैलोखर प्रथम रहीं।

प्रतियोगिता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के दिशा-निर्देशन में सकुशल संपन्न हुई। निर्णायक की भूमिका बलबीर सिंह,देवेंद्र कुमार, मनोज,केशव,अजीत कुमार,रामनरेद्र,योगेंद्र, निर्निमेष,हरिओम, सत्यवीर और सत्यनारायण ने निभाई।

समापन अवसर पर जितेंद्र यादव (बबलू), ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,जितेंद्र यादव,जिला महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अमरपाल यादव, शशिभूषण,मुकेश यादव और हरिमोहन राजपूत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजन में नरेंद्र यादव, सूर्यप्रकाश,आलोक चौहान,मधुर श्रीवास्तव, मोहम्मद फुरखान,योगेश कुमार,सुधीर शाक्य, सारदेव,सर्वेश,शुभा चौहान,श्यामबाबू, अंकित,अभिषेक और इदरीश सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button