सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज के सामने रेडलाइट पर हुआ हादसा, किया सेल्टोस कार भी क्षतिग्रस्त

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार सुबह रेडलाइट पर तेज टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। यहां काले रंग की हुंडई क्रेटा कार ने स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र आदिल और बाइक सवार आसिफ को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि एक किया सेल्टोस कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 9:45 बजे हुई। क्रेटा कार की टक्कर से कैला भट्टा निवासी 14 वर्षीय आदिल और इस्लामपुर निवासी आसिफ घायल हो गए। आदिल सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आदिल को एमएमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि आसिफ का संतोष अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर चौकी पर खड़ा कराया, ताकि यातायात बाधित न हो। हादसे में किया सेल्टोस कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल क्रेटा कार के चालक और वाहन स्वामी को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button