अखण्डनगर व दोस्तपुर में शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सुलतानपुर (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) के तत्वावधान में ब्लॉक इकाई अखण्डनगर एवं दोस्तपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन/शिक्षक सम्मेलन उत्साहपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों ने संगठन की एकता, मजबूती और शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।अखण्डनगर ब्लॉक इकाई के त्रैवार्षिक अधिवेशन में कुल 442 मतदाता थे।

अध्यक्ष पद के लिए राम अनुज यादव तथा मंत्री पद के लिए राम जी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत दोनों आवेदन वैध पाए गए। अध्यक्ष एवं मंत्री पद के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त होने के सापेक्ष अध्यक्ष पद के लिए राम अनुज यादव एवं मंत्री पद के लिए राम जी को निर्विरोध विजई घोषित किया गया।

अखण्डनगर में निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में मतदान पर्यवेक्षक विजय प्रकाश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष तथा मतदान अधिकारी राहुल कुमार मिश्र एवं डॉ.चन्द्रपाल राजभर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इसी क्रम में दोस्तपुर ब्लॉक इकाई का भी त्रैवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जहां पर कुल 252 मतदाता थे। अध्यक्ष पद के लिए रामचन्द्र राजभर ने तथा मंत्री पद के लिए शिव कुमार मौर्य ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत दोनों आवेदन वैध पाए गए।

किसी भी पद पर अन्य कोई नामांकन न होने के कारण अध्यक्ष पद के लिए रामचन्द्र राजभर एवं मंत्री पद के लिए शिव कुमार मौर्य को निर्विरोध विजई घोषित किया गया।दोस्तपुर में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान पर्यवेक्षक जिला मंत्री राम आशीष मौर्य तथा मतदान अधिकारी विपिन कुमार यादव जी रहे।इस अवसर पर सभी विजई प्रत्याशियों को पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, अरूण कुमार सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंच का कुशल संचालन इंद्रेश यादव ने किया उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से शिक्षक हितों, संगठन की गरिमा एवं एकता को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button