दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर धम्मौर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सुल्तानपुर। धम्मौर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए धम्मौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार शाम भाईं बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। धम्मौर क्राइम इंस्पेक्टर कमला कान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेंद्र नाथ मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी, उपनिरीक्षक विद्यासागर यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बुधवार शाम भाईं बाजार में फ्लैग मार्च निकाला।
क्राइम इंस्पेक्टर कमला कान्त त्रिपाठी ने बताया फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया। पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



