गन्ना विकास अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक कर गन्ना बुवाई के लिए किया जागरूक

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के बहादुर नगर गांव में पोखरा स्थित चीनी मिल के गन्ना विकास अधिकारी व सुपरवाइजर ने किसानों संग बैठक कर किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को जागरूक किया। किसानों को गन्ना के साथ सहफसली खेती कर अधिक आय अर्जित करने व गन्ना कटाई के लिए हार्वेस्टिंग मशीन से कटाई कराने के आश्वासन पर गन्ना की खेती छोड़ चुके आधा दर्जन किसान व नये किसान गन्ना की खेती फिर से करने के लिए राजी हो गए।

मंगलवार को बहादुर नगर में आयोजित बैठक के दौरान किसानों ने गन्ना की कटाई के समय लेबर की समस्या उठाई।सीडीओ जसवीर ओझा ने किसानों को गन्ना की कटाई के लिए मिल की तरफ से हार्वेस्टिंग मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि केवल गन्ने पर निर्भर रहने के बजाय सहफसली खेती अपनाएं। इससे न केवल भूमि की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की अतिरिक्त आय भी सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर सुपरवाइजर शुभम वर्मा ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कई6 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जिससे किसानों को राहत मिली। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने विभाग के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान किसान कुंवर दुर्गेश सिंह, संतोष सिंह, आनंद सिंह,शिवबक्स सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,धीरज सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश यादव,सूरज, रामलाल, अमरजीत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button