चुनाव आयोग के विरुद्ध आवाज उठाते ही बीजेपी को दर्द क्यों:सपा
मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला,

सैफई,इटावा। विजयेंद्र तिमोरी, सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सैफई में निर्माणाधीन स्मारक में समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्होंने नेताजी को नमन किया।
परिवार ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि
इस दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाने पर बीजेपी को दर्द क्यों होता है। अखिलेश ने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई का सबसे बड़ा इम्तिहान होगा।
बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में धांधली कर जीत हासिल कर रही है। अखिलेश ने पुलिस पर सादे कपड़ों में वोट डलवाने और बीजेपी कार्यालय से फोन कर फॉर्म-7 भरवाने के भी आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा आंदोलन है। नाम हटाने वाले आज खुद हटने वाले हैं। वहीं,नितिन नवीन के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो बीजेपी को दर्द क्यों होता है। इसी को कहते हैं,चोर की दाढ़ी में तिनका,
अखिलेश ने कहा कि जनता के बीच लगातार रहकर ही बीजेपी को हराया जा सकता है। करीब 50 दिन बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यूपी का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। बीजेपी के जीतने पर भविष्य में वोट डालने का अधिकार छिनने और चुनाव न होने की आशंका भी जताई।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता और किसान ही संविधान बचाएंगे। पीडीए के लोगों को एकजुट होकर संविधान की लड़ाई लड़नी होगी।



