कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, जिले में सियासी हलचल

सुलतानपुर। धनपतगंज ब्लॉक के मझवारा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान कमला यादव ने लखनऊ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के समक्ष उन्होंने पार्टी का दामन थामा।कमला यादव पति की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई को लेकर चर्चा में आई थीं।इसके बाद वह सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं।
वर्ष 2019 में उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर सुलतानपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।कमला यादव के आजाद समाज पार्टी में शामिल होने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने सामाजिक न्याय,समानता और वंचितों की आवाज को मजबूत करने का संकल्प जताया।पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रधान के रूप में क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी में उनकी आगामी भूमिका पर नजरें टिकी हैं।आने वाले दिनों में उनकी सक्रियता जिले की स्थानीय राजनीति में किस तरह सामने आती है,इस पर राजनीतिक हलकों की निगाह रहेगी।



