श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन

गाजियाबाद। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने योग, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल एवं स्केटिंग प्रतियोगिताओं में पदक एवं पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन लीग योग प्रतियोगिता में आराध्या त्यागी ने ग्रुप प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता, वहीं पेयर प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान हासिल करते हुए 16 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
इसके अलावा आधारशिला पब्लिक स्कूल, वसुंधरा में आयोजित पैडल पावर कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंशिता ने द्वितीय स्थान तथा सौम्या एवं तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3X3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान और अंडर-14 वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें आशी, रिधिमा, विधि एवं वैष्णवी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।वहीं चिपियाना ट्रैक पर आयोजित दूसरी ओपन स्टेट स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में सोनिया त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि नव्या, अंशिका शुक्ला, अंशिका, गौरी, आराध्या एवं अंजेल ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा एवं मैनेजर श्री ज्ञान प्रकाश गोयल ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया



