जहर खाने से विवाहिता की हालत गंभीर
पति ने सीएचसी में कराया भर्ती,हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के नगला हुलासी गांव में बुधवार दोपहर 28 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति अवनीश कुमार ने आनन-फानन में पत्नी करिश्मा कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई। डॉ. विकास अग्निहोत्री ने बताया कि विवाहिता बेहोशी की हालत में थी, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।



