एकता और अखंडता के मिशाल थे सरदार पटेल – सर्वेश यादव

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

प्रयागराज. आम आदमी पार्टी प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में पटेल सेवा संस्थान आलोपी बाग स्थित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी 150 वीं जयंती धूमधाम से मनाया।

जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधकर सरदार पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया उनके सम्मान में युवाओं को रोजगार और सामाजिक न्याय मुद्दे को लेकर सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी आगामी 12 नवंबर को सरयू से संगम पदयात्रा शुरू करने जा रही है।

यही सरदार पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी l इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वेश सर्वेश यादव जिला महासचिव सौरभ सिंह, श्रम प्रकोष्ठ,अरुण कुशवाहा, रितेश सिंह, अमन कुमार, धर्मेंद्र पटेल ,भगवान दास यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button