मलाजनी ने कबड्डी में मारी बाजी: छात्रों ने दिखाई दम
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़,लंबी कूद,कबड्डी में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

जसवंतनगर,इटावा। मलाजनी न्याय पंचायत में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के आदेश और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में निशांत भतौरा प्रथम और बादल मलाजनी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अनन्या भतौरा ने प्रथम तथा मानवी नीदनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सचिन मलाजनी प्रथम और आदित्य भतौरा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रश्मि मलाजनी प्रथम रहीं।
लंबी कूद के प्राथमिक बालक वर्ग में प्रेम कुमार अदियापुर प्रथम और निशांत भतौरा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आलिया मलाजनी प्रथम और अनन्या भतौरा द्वितीय रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर में आदित्य भतौरा प्रथम और सचिन मलाजनी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मलाजनी की रोशनी ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी के उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में मलाजनी की टीम विजेता और भतौरा की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक बालक वर्ग में भतौरा की टीम विजेता और कैस्त की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भतौरा की टीम ने विजेता तथा मलाजनी की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हरिओम, केशव, योगेंद्र, बलबीर और सत्यवीर ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक विशुन सिंह का आयोजन में विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरी कुमार, मोहम्मद फुरखान, राजेंद्र सिंह, नीरज राजपूत, संजीव सिंह, उमेश शर्मा, पंकज कुमार, सपना रानी, विद्वति, अजय कुमार, आलोक कुमार, राकेश कुमार, मोहित गुप्ता और सत्यप्रकाश सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।



