दलित पिछड़ा विरोधी है बीजेपी सरकार : नसीमुद्दीन
सपा नेत्री पूनम सिंह द्वारा आयोजित हुई पीडीए पंचायत

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र के जहानाबाद स्थित एशिया लॉन में समाजवादी पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सुनने पीडीए महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बहन पूनम सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के उपरांत पहला बड़ा कार्यक्रम था,जिसका उन्होंने कार्यक्रम आयोजक के रूप में आयोजन किया।पूनम सिंह की सक्रियता के बीच आयोजित इस पीडीए महापंचायत को जिले की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर राजनीति करती है। उन्होंने सरकारी विभागों को उद्योगपतियों को सौंपे जाने का भी आरोप लगाया सिद्दीकी ने कहा कि दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों एवं ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है सरकार के खिलाफ अधिक बोलने वालों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
उन्होंने संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, “जब तक संविधान है, तब तक हम लोग हैं।” समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय करेगा।सीट शेयरिंग को लेकर भी समय आने पर फैसला होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना होना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने करते हुए कहा कि रायबरेली का विकास समाजवादी पार्टी की सरकारों में हुआ है बीजेपी सरकार ने रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
कार्यक्रम आयोजक पूनम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के गठन में पीडीए की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
महापंचायत के बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा नेत्री पूनम सिंह के आवास,पार्टी के वरिष्ठ नेता मो.मुशीर,रज्जू ख़ान,सलीम खान एवं डॉ शशिकांत शर्मा के आवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम का संचालन मो.अरशद खान ने किया इस अवसर पर गुलशेर खान, सैयद सिद्दीकी, डी.पी. पाल,फहीम अहमद ,शुभम लोहिया,डॉ. आई जावेद ,योगेश्वर उर्फ कल्लू चौधरी,अज्जू खान,राजेंद्र यादव,अखिलेश यादव,मो.कैफ़,आशीष चौधरी,अभिषेक यादव,विनय यादव सहित पार्टी अनेकों पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।



