कबड्डी प्रतियोगिता में अमन का हुआ चयन
प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अमन यादव करेगा प्रतिभाग

जसवंतनगर,इटावा। श्री मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज रायनगर के छात्र अमन यादव का कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर चयन होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह ने चयनित छात्र का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। अमन की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक ऋषि मिश्रा,विनोद कुमार,पीटीआई श्याम नरेश यादव,वेदप्रकाश, शिवकुमार,ओमप्रकाश, निर्मला,शिव प्रताप सिंह, विशेष यादव,शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।



