आर्य मन्दिर पर वेदप्रचार-वेदज्ञान की अमृत वर्षा शुरू
आर्य समाज मन्दिर के तत्वाधान में पंचदिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

भरथना,इटावा। आर्य समाज मन्दिर भरथना के तत्वाधान में पंचदिवसीय वेदप्रचार वेदज्ञान की अमृत वर्षा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ बुधवार को प्रारम्भ हो गया।
कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम स्थित आर्य समाज मन्दिर में आयोजित होने वाले पंचदिवसीय वेदप्रचार वेदज्ञान की अमृत वर्षा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ के शुभारम्भ के दौरान नर्मदापुर (मध्य प्रदेश) से पधारे आचार्य मोहन आर्य (श्रुतबन्धु) ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ कराया व यज्ञ पर अपना व्याख्यान दिया।
तत्पश्चात बदायूं से पधारी भजनोपदेशिका बहन पुष्पा शास्त्री ने अपने सुमधुर भजनों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान यज्ञमान के रूप में पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, गोपाल विश्नोई के अलावा प्रधान सत्यभान आर्य (राजा),मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य (संजू),भगवान दास आर्य,सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव,देवेंद्र भँसाली आर्य,सुरेश आर्य,अजय आर्य,अरुण आर्य,अनिल आर्य,नन्दकिशोर आर्य, राजेश आर्य,राजकमल आर्य,सीता देवी आर्या, ऊषा आर्या,आरती आर्या, अनुराग आर्य,वैभव आर्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



