सिद्धार्थ विहार-वसुंधरा मार्ग इस सप्ताह खुलने की उम्मीद

एक महीने से बंद है रास्ता, सिंचाई विभाग करा रहा जाली की मरम्मत; लोगों को मिलेगी राहत

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा जाने वाले मार्ग पर इस सप्ताह यातायात दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग की ओर से मार्ग पर जाली की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। इसी कार्य के चलते करीब एक महीने से रास्ते को बंद रखा गया है।

सिंचाई विभाग के दिल्ली खंड की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने बताया कि काम एक-दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मार्ग को पहले की तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

हिंडन बैराज बंद होने के कारण सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा और इंदिरापुरम आने-जाने वाले लोगों को फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन को 30 सितंबर तक मार्ग बंद रखने की सूचना दी थी। करीब एक महीने बाद रास्ता खुलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button