क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं शिवानी सिंह : राम लाल अकेला

महराजगंज, रायबरेली। पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बनी शिवानी सिंह क्षेत्र के युवाओं की प्रेरणा स्रोत बन गई हैं शनिवार को चुरुआ पहुंचकर पूर्व विधायक राम लाल अकेला सहित दर्जनों युवाओं ने उनका स्वागत किया।

अकेला ने कहा कि एक छोटे गांव से निकलकर शिवानी सिंह ने साबित कर दिया कि जहां चाह होती है वहां राह भी आसान हो जाती है। शिवानी सिंह ने कहा कि वह अभी और आगे की तैयारी कर रही है ईश्वर की कृपा हुई तो और अच्छा पद भी मिलेगा। शिवानी सिंह के जनई स्थित निवास पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया साथ ही श्रीसीताराम मंदिर में शिवानी सिंह के नाम से बारादरी बनवाए जाने की घोषणा की।

कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने भी 40 फिट की हाईमास्क लाइट लगवाने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश सिंह, राजकुमार सिंह मोंगा, एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह, राम सेवक सिंह , भोलू सिंह, हरिहर सिंह, आर पी सिंह, अमावा प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि सिंह, सहित दर्जनों युवाओ ने शिवानी सिंह का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button