रंगोली प्रतियोगिता में रोली प्रथम, अंशू यादव ने हासिल किया दूसरा स्थान

संवाददाता स्टार एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सीताकुंड स्थित महिला परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रंगोलियों का मूल्यांकन किया।
बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रोली कोरी ने प्रथम, अंशू यादव ने द्वितीय, जबकि ऋचा तिवारी और तनु उपाध्याय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।निर्णायक मंडल में डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ. भोलानाथ और डॉ. देवेंद्र नाथ मिश्र शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी, डॉ. उर्मिला मिश्रा एवं शालिनी द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में सोनी कोरी, शबनूर बानो, दीक्षा कन्नौजिया समेत कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया।



