जामुन-आम के पेड़ सड़क पर गिरे: मार्ग अवरुद्ध

तेज हवाओं के साथ पेड़ गिरने से भोगनीपुर गंग नहर पुल के पास लगा जाम

जसवंतनगर,इटावा। नगर से बलरई जाने वाले मार्ग पर भोगनीपुर गंग नहर पुल के पास रविवार को तेज हवाओं और बारिश के चलते एक आम तथा दो जामुन के पेड़ सड़क पर गिर गए। पेड़ों के सड़क पर गिरने से बलरई जाने और वहां से जसवंतनगर, कचौरा घाट व इटावा की ओर आने-जाने वाला यातायात ठप हो गया।

इस मार्ग से रोजाना करीब एक हजार बाइक सवारों के अलावा ऑटो, कार और स्कूली वाहनों का आवागमन होता है। पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क बाधित होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी ने तत्काल नहर विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। कर्मचारियों ने पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। लोगों ने समय रहते रास्ता खुलवाने पर राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button