विद्यालय की बंद पड़ी रसोई की जांच पूरी

जांच आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित: कार्रवाई का इंतजार

सैफई,इटावा। सैफई विकास खण्ड के अतिराजपुर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बंद पड़ी रसोई की शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा जांच पूरी हो चुकी है। उक्त जांच जिला इटावा से संबंधित शिकायत के प्रकरण में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय स्तर पर जांच कराई गई थी,उपलब्ध विभागीय अभिलेखों के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी ग्रीस कुमार द्वारा शिकायत के संबंध में स्थल पर जांच की गई तथा जांच आख्या सक्षम अधिकारी को प्रेषित की गई।

जांच आख्या के अनुसार, विगत 7 सितंबर 2026 को संबंधित विद्यालय पहुंचकर प्रकरण की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता आशुतोष कुमार यादव को भी सूचना देकर मौके पर उपस्थित होने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता द्वारा लखनऊ में निवास करने के कारण विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त की गई। उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया,हालांकि इंटरनेट की समस्या होने के कारण वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

जांच के दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन भी उपस्थित रहीं। जांच के दौरान विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों से प्राप्त जानकारी एवं उपलब्ध तथ्यों के अनुसार दिनांक 29 अगस्त 2026 को विद्यालय में मध्यान्ह भोजन तैयार नहीं कराया गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि उक्त तिथि को वे अवकाश पर थी तथा विद्यालय का प्रभार नृपेन्द्र यादव सहायक अध्यापक के पास था। उन्होंने बच्चों के लिए खाना नहीं बनवाया है अतः यह बहुत बड़ा प्रश्न है। उनसे तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा को जवाब मांगना चाहिए और भूखे बच्चों को ध्यान में रखते हुए विभागीय करवाही करनी चाहिए ताकि बच्चों का अधिकार उनको मिल सके,और आगे से कोई भी गरीब का बच्चा भूखा न रहे। यह सरकार के नियमनों का साफ उल्लंघन प्रतीत हो रहा है।

जांच आख्या में उक्त तथ्यों का उल्लेख करते हुए प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र संख्या 218 बी.आर.सी./जांच/आख्या/2026-27, दिनांक 7 सितम्बर 2026 के माध्यम से प्रकरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किए जाने का उल्लेख है।

यह प्रकरण विशेष रूप से विद्यालय में अध्ययनरत गरीब,वंचित एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के हितों तथा उन्हें निर्धारित शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने से संबंधित है। इसलिए जांच आख्या प्राप्त होने के उपरांत संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा प्रकरण में उपलब्ध अभिलेखों एवं जांच निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है।

ऑनलाइन संदर्भ में आदेश की दिनांक 29 अगस्त 2026 अंकित है तथा प्रकरण की वर्तमान स्थिति निस्तारित प्रदर्शित हो रही है। हालांकि, उपलब्ध जांच आख्या के अनुसार प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई हेतु इसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जा चुका है। अतः जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई सक्षम स्तर से किया जाना अपेक्षित है। लेकिन अभी तक 7 सितम्बर 2026 से लेकर आज तक उनके द्वारा कोई कारवाही नहीं की गई है। अब देखना कि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सही निर्णय लिया जाएगा या इस बार भी बच्चों के पेट पर लात मारते हुए उन्हें भूखा ही पढ़ने के लिए बोल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button