नवीन प्रकाश पाण्डेय पुनः बने जूनियर शिक्षक संघ धनपतगंज के ब्लॉक अध्यक्ष

सुल्तानपुर।धनपतगंज उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ धनपतगंज के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नवीन प्रकाश पाण्डेय का चयन किया गया। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद शिक्षक समुदाय में उत्साह का माहौल है।नवीन प्रकाश पाण्डेय के चयन पर शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

पुनः नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नवीन प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों, सम्मान और उनकी जायज समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों को एकजुट रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षक एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने नवीन प्रकाश पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button