बीईओ डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने बच्चों के साथ ग्रहण किया मध्याह्न भोजन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय राधा बालमपुर का किया औचक निरीक्षण किया

रायबरेली। डलमऊ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राधा बालमपुर में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने औचक निरीक्षण किया और बच्चों के साथ में बैठकर मिड-डे मील (एमडीएम) किया। निरीक्षण के क्रम में बीईओ डॉ. यादव ने न केवल विद्यालय की शैक्षणिक और भौतिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की, बल्कि खुद बच्चों के साथ कतार में बैठकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) भी ग्रहण किया।
बच्चों के साथ में निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता की बारीकी से जांच की। डॉ. यादव ने बच्चों से बातचीत कर उनके भोजन और पढ़ाई के अनुभव जाने। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन मिलना प्राथमिक अधिकार है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम और निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. शिवशंकर श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त अनुदेशक और कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. श्रीवास्तव ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी बीईओ को दी।



