खटखटा बाबा की कुटिया पर जागरण आज

आज शनिवार को देर शाम भक्तों का उमड़ेगा हुजूम

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर नगर में भगवती जागरण समिति के तत्वावधान में 34वां विशाल भगवती जागरण खटखटा बाबा की कुटिया पर शनिवार यानी आज होगा। समिति अध्यक्ष बटेश्वर दयाल प्रजापति ने बताया कि जागरण खटखटा बाबा की कुटिया पर रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा।

कार्यक्रम में बेहतरीन गायक कलाकारों द्वारा मां की भेंटें भजन व लांगुरिया गायन किया जाएगा।कानपुर से आए कलाकारों द्वारा मां की सुंदर झांकियां व भव्य दरबार सजाया जाएगा।

जिसके चलते जागरण में आस पास क्षेत्र के हजारों भक्तों का हुजूम उमड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button