सेवा संकल्प: जनप्रतिनिधियों ने सफाई का दिया संदेश
‘‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026‘‘ के तहत सेवा संकल्प अभियान शुरू

भरथना,इटावा। शासन की मंशा के अनुरूप ‘‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026‘‘ के तहत सेवा संकल्प अभियान चलाया गया।
जिसके क्रम में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने बालूगंज स्थित पानी की टंकी से पालिका के सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। उक्त अभियान शहीद पार्क तक चला। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि नगर की साफ-सफाई बेहतर रखने के लिए पालिका प्रशासन का सहयोग करें। नगर को स्वच्छ रखना पालिका के साथ-साथ नगरवासियों की भी अहम जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान सभासद राजीव तिवारी, सुशील पोरवाल,शिवराम सिंह यादव,भीखम सिंह, अर्जुन सिंह,वीरेन्द्र बाबू, सीटू यादव के साथ सफाई प्रभारी पंकज दुबे, अतुल कुमार,सौरभ यादव,चन्द्रशेखर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



