प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
ग्रामीणों से रूबरू हुईं रश्मि पासी, समस्याएं सुनकर समाधान का दिलाया भरोसा

सलोन रायबरेली। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा सलोन क्षेत्र के आनंदपुर मजरे गोपालपुर बोथ गांव में महिला मोर्चा की ओर से बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की रश्मि पासी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं व स्थानीय जरूरतों की जानकारी ली।
रश्मि पासी ने महिलाओं सहित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सामने आए मुद्दों को संबंधित अधिकारियों एवं स्तर पर उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनसंपर्क के साथ ग्रामीणों से आत्मीय संवाद और उनकी बातों को प्राथमिकता से सुनने पर जोर रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। इस अवसर पर बोथ अध्यक्ष सोनू पंचालाल, राममिलन गौतम, रति पाल वर्मा, बाबूलाल, राम सजीवन, फूलचंद, छेदीलाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिलाओं और ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा कीं। संवाद एवं जनसंपर्क के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



